Uttar Pradesh

बीस दिन से सूखे नल….महिलाओं का फूटा गुस्सा, आगरा-अलीगढ़ हाईवे किया जाम!

मयंक चावला

आगरा, 12 जून 2025:

पानी की भारी किल्लत से परेशान होकर आगरा की महिलाओं ने गुरुवार को अलीगढ़ हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया। टेढ़ी बगिया क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं बीते 20 दिनों से पानी न मिलने से परेशान थीं। प्रशासन से कई बार शिकायतें करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं हुआ, तो महिलाओं ने आखिरकार सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

प्रदर्शनकारियों ने टेढ़ी बगिया के पास हाईवे पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया और ‘पानी नहीं तो रास्ता नहीं’ के नारे लगाए। महिलाएं हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं और पानी की व्यवस्था न होने तक रास्ता खोलने से इनकार कर दिया। इस उग्र प्रदर्शन से ईंट मंडी के पास लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं शांत हुईं और रास्ता खुलवाया गया।

Advertisement

यह प्रदर्शन सिर्फ एक मोहल्ले की नाराज़गी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

ये भी पढ़ें  "हाथरस में मैजिक और कंटेनर की भिड़ंत, 6 की मौत"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link