Uttar Pradesh

महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाई गई : BBC रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने यूपी सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 12 जून 2025

29 जनवरी को महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में एक बार फिर से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दरअसल बीते दिनों जारी बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि इस भगदड़ में 37 नहीं बल्कि 82 लोगों की मौत हुई थी। अब इसी रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को घेरा और जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या जानबूझकर कम बताने का आरोप लगाया ।


राहुल गांधी ने एक्स पर बोलते हुए दमन की निंदा की। उन्होंने कहा, “बीबीसी की रिपोर्ट से पता चलता है कि कुंभ मेले में हुई भगदड़ में हुई मौतों के आंकड़े छिपाए गए थे। कोविड की तरह, गरीबों के शवों को आंकड़ों से मिटा दिया गया। हर बड़ी रेल दुर्घटना के बाद सच्चाई को दबा दिया जाता है।” उन्होंने भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “यह भाजपा मॉडल है, अगर गरीबों की गिनती नहीं होगी तो जवाबदेही भी नहीं होगी!”

अखिलेश यादव ने भी उठाया मुद्दा :

वहीं बीबीसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार 29 जनवरी को महाकुंभ में हुई भगदड़ में मरने वालों की सही संख्या सरकार ने छुपा ली और गलत आंकड़े बता के इस पर पर्दा दिया है।  उन्होंने बीबीसी के 82 मृतकों की संख्या को दोहराया और आधिकारिक 37 के आंकड़े से इसकी तुलना की।

ये भी पढ़ें  कलयुगी माँ ने दो बेटियों को फाँसी पर लटकाया और खुद ट्रेन के आगे कूदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link