Uttar Pradesh

उरई में भीषण हादसा : ट्रक से भिड़ी कार में सवार पांच की मौत, तीन गंभीर

उरई, 7 मई 2025:

यूपी के उरई जिले में झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बहराइच से बेंगलुरु जा रही एक कार डिवाइडर पार कर गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।

चालक को आई झपकी, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची कार

हादसा हाईवे पर सोमई गिरथन के पास हुआ। जानकारी के अनुसार कार चला रहे ब्रजेश को झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर चढ़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।

ये भी पढ़ें:

इस दर्दनाक हादसे में कार चालक ब्रजेश, उसकी पत्नी प्रीति, संगीता, सिद्दीका और अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित, मानवी और मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

बहराइच जिले के रहने वाले थे मृतक

कार सवार लोग बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 460 सड़कें बंद, 30 से अधिक लोग लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link