Uttar Pradesh

ओबरा पॉवर प्लांट में भड़की आग…50 करोड़ का नुकसान

सोनभद्र, 9 मई 2025:

यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित ओबरा पावर प्लांट में आग भड़क उठी। घण्टों की मेहनत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान 50 करोड़ का नुकसान हुआ और दो सौ मेगावाट की दो इकाई प्रभावित रहीं बाद में इंजीनियरों ने इसे दुरुस्त कर लिया।

सोनभद्र में ओबरा पावर प्लांट है। हमेशा की तरह प्लांट सुगमता से काम कर रहा था। परियोजना के अंदर लगे इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में आग लगा गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में आग से लगभग 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

पांच विभागों की जांच कमेटी बनी

ये भी पढ़ें:

घटना की जांच के लिए पांच विभागों की एक समिति बनाई गई है। ये टीम आग लगने के कारणों की तलाश करेगी ताकि भविष्य में ऐसा न हो सके। आग से प्लांट की 200 मेगावाट की दो इकाई प्रभावित हुई। हालांकि, इंजीनियरों ने बाद में इकाई को चालू कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "बरेली व्यापारियों की बजट से उम्मीदें: इनकम टैक्स में रियायत और मिडिल क्लास को राहत की तलाश"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link