Uttar Pradesh

मेरठ : प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण की कोशिश, हंगामा… कथित पास्टर हिरासत में

अनमोल शर्मा

मेरठ, 8 दिसंबर 2024:

यूपी के मेरठ में संडे की प्रार्थना के नाम पर धर्मांतरण कराने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में एक घर से कथित पास्टर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बाइबल पढ़ा कर लोगों के रोग ठीक करने का दावा

ये भी पढ़ें:

यह मामला मेरठ के परतापुर क्षेत्र के शंकर नगर का है।बताया जा रहा है कि बाइबल पढ़ा कर लोगों के रोग ठीक करने का दावा कर वहां एक मकान में भीड़ जुटाई गई थी। मकान में 50 से ज्यादा लोग थे। उनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। संडे की प्रार्थना के नाम पर लोगों को बुलाकर धर्मांतरण कराने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के लोग वहां पहुंच गए और विरोध जताया। इस पर हंगामा होने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को इसाई बनाने का खेल चल रहा है। उन्होंने वहां मौजूद पास्टर विनीत नामक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

मकान में बनाया था प्रार्थना घर, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस को छानबीन के दौरान घर से बाइबल और अन्य धार्मिक पुस्तकें मिलीं। पता चला कि मकान के हाल में प्रार्थना घर बनाया हुआ था। रविवार को वहां कई लोग एकत्र थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पास्टर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  आगरा में मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी इमरान उर्फ बिन्ना घायल, एक साथी भी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link