Uttar Pradesh

वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर के बाद किले जैसी सुरक्षा, जुमे की नमाज़ तक बढ़ाई गई निगरानी

अंशुल मौर्य

वाराणसी,9 मई2025:

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद वाराणसी में युद्ध जैसे हालात बन गए। पूरे शहर को अभेद्य किले की तरह सुरक्षित बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट के तहत काशी में एयरपोर्ट से लेकर गलियों तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में 600 से ज्यादा जवान तैनात रहे, जबकि फैंटम बाइक पर 200 जवानों ने गश्त की। ड्रोन से निगरानी और CCTV की मदद से हर गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पांच स्तरों में बंटी है, जबकि रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त चेकिंग चली।

मस्जिदों में विशेष दुआ में सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के एसएम यासीन ने कहा, “सेना की कामयाबी के लिए हमने सजदा किया।”

ये भी पढ़ें  "कुंभ स्नान से हर्ड इम्युनिटी होती है डेवलप, BHU समेत तीन संस्थानों का दावा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link