NationalUttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे व्यापारियों के बीच, बोले… कोई समस्या हो तो सीधे फोन करें

लखनऊ, 13 मई 2025:

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में रकाबगंज में आयोजित एक समारोह के दौरान लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई मशकगंज रकाबगंज व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने व्यापारियों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन सहित कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए हमारा फोन 24 घंटे खुला रहता है। किसी भी समस्या पर सीधा संपर्क करें, त्वरित समाधान कराया जाएगा। डिप्टी सीएम ने व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र से अपील की कि वे मुद्रा लोन जैसी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि व्यापारी वर्ग इसका लाभ उठा सके।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इस समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुहैल हैदर अल्वी, यहियागंज व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता, लखनऊ किराना कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर अवस्थी, महामंत्री प्रशांत गर्ग, पाण्डेयगंज व्यापार मंडल के महामंत्री मोनू अग्रवाल समेत कई व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

इन पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अध्यक्ष संजय रस्तोगी, वरिष्ठ महामंत्री रोशन कश्यप, कोषाध्यक्ष गुड्डू पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिजवान खान, बबलू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, वरिष्ठ मंत्री श्यामू निगम, मीडिया प्रभारी गणेश राठौर, संयुक्त मंत्री मनू हुसैन, प्रचार मंत्री समीर गुप्ता और संगठन मंत्री अभिषेक रस्तोगी को शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें  रक्षा मंत्री ने बड़ी काली मंदिर में नवाया शीश, नया ब्लॉक सौंपा, कहा...मंदिर से मिला सेवा का व्रत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link