Uttar Pradesh

स्मृति अभियान में बोले सीएम…रानी आहिल्याबाई ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में दिया योगदान

लखनऊ, 14 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से पूर्व भाजपा ने त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएम ने कहा कि पूज्य महारानी आहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

भाजपा की प्रदेश कार्यशाला में शामिल हुए सीएम

सीएम ने भाजपा द्वारा आयोजित कार्यशाला में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने सत्ता संभालने के बाद बहुत ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म का पथ है, धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। न्याय का पथ हमें सर्वशक्तिमान और समर्थ बनाने में सहायक हो सकता है और उसी भाव के साथ उन्होंने उस कालखंड में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना योगदान दिया था।

‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ की साक्षात प्रतिमूर्ति बनीं

‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ की साक्षात प्रतिमूर्ति कोई बना तो महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी बनीं। लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने स्वयं के द्वारा संचित धनराशि से मंदिरों का पुनरुद्धार किया था। उस विशाल और विराट व्यक्तित्व के प्रति भारत की सनातन धर्म की पवित्र परंपरा ने उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ के रूप में सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है

पीएम के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सराहा

आज उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हजार महिलाएं पुलिस बल में कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की 33% हिस्सेदारी अनिवार्य हो, इसकी गारंटी दी है।

ये भी पढ़ें  सीएम ने किए रामलला के दर्शन...संत रविदास मंदिर को सौंपा सत्संग भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button