Uncategorized

गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे दो युवक, गांव में पसरा मातम….. SDRF ने निकाले शव

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,15 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर से एक दुखदायी घटना सामने आई है। यहाँ राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूबने से मौत के मुंह में समा गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना बेलीपार इलाके के फ़ेरूदाईन उर्फ मझिगावां गांव के पास की है। आज गुरुवार को सुबह SDRF की टीम ने दोनों के शव बरामद किए। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।
कनईल गांव के रहने वाले 18 साल के अरमान पुत्र इशहाक अली और 22 साल के रितेश प्रजापति पुत्र सत्यपाल प्रजापति अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। उनके साथियों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे।

रात भर हुआ सर्च ऑपरेशन नहीं मिला सुराग

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए SDRF को बुलाया गया । रातभर टॉर्च की रोशनी की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बचाव कार्य गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किया गया, जिसके बाद दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

Advertisement

शव मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

अरमान और रितेश के शव मिलते ही मौके पर पहुंची दोनों की मां व परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। शवों को देखते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राप्ती नदी के इस हिस्से में हर साल डूबने की घटनाएं होती हैं।

ये भी पढ़ें  कोटा से छतरपुर आकर प्रेमिका ने की प्रेमी से शादी, ऑन लाईन लूडो खेलते-खेलते हुआ था प्यार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link