Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुस्लिम शिक्षिका पर हिंदू छात्र की चोटी काटने व तिलक मिटाने का आरोप, प्रदर्शन

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 19 मई 2025:

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र में काजी खेड़ा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र की चोटी काटने का मामला सामने आया है। विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र देवांश ने स्कूल इंचार्ज शिक्षिका फरहाना खातून पर उसकी चोटी (शिखा) काटने और तिलक मिटाने का आरोप लगाया है। ये भी आरोप है कि इस घटना के बाद छात्र के परिजनों द्वारा विरोध जताए जाने पर शिक्षिका ने छात्र की टीसी काटकर दे दी।

इस घटना ने तूल पकड़ लिया और सोमवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे BSA कार्यालय का घेराव करेंगे।

ये भी पढ़ें:

संयुक्त हिंदू मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा, “यह एक बेहद गंभीर धार्मिक अपमान का मामला है। बच्चे की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रतीकों को जानबूझकर हटाना निंदनीय है। आरोपी शिक्षिका को अब तक सस्पेंड नहीं किया गया, जो शिक्षा विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है।”

Advertisement

वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया, “इस मामले में एक जांच समिति गठित की गई है जिसमें सीओ, एसडीएम और मैं स्वयं शामिल हूं। छात्र, उसके परिजनों और अन्य विद्यार्थियों के बयान लिए जा चुके हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें  योगी सरकार के नेतृत्व में गीडा में निवेश की बहार, बढ़ते उद्योगों से रोजगार के नए अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link