CrimeUttar Pradesh

संकटमोचन मंदिर के महंत के घर चोरी करने वाले 6 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 21 मई 2025:

यूपी के वाराणसी के रामनगर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। ये मुठभेड़ डोमरी इलाके में तब हुई जब बदमाश चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे।

महंत के आवास में काम करते थे आरोपी

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के तुलसीघाट स्थित आवास पर काम करते थे। इन बदमाशों ने ही गत रविवार को महंत के दिल्ली प्रवास के दौरान उनके आवास से करीब एक करोड़ रुपये के पुश्तैनी गहने और तीन लाख रुपये चुराए थे।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। सर्विलांस और एसओजी की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात करीब एक बजे बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन अपराधी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन अन्य को मौके से पकड़ लिया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी का माल, हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी सरवणन टी आदि ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

-विक्की तिवारी (30) निवासी कैमूर, बिहार
-जितेंद्र सिंह उर्फ गोलू पटेल (38) निवासी कैमूर, बिहार
-राकेश दुबे (36) निवासी कैमूर, बिहार
-दिलीप उर्फ बंसी चौबे (29) निवासी वाराणसी, यूपी
-अतुल शुक्ला (27) निवासी फतेहपुर, यूपी
-शनि (23) निवासी देवरिया, यूपी

महंत के आवास की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है। 2010 में भी महंत के घर से तुलसीदास की लिखी एक पांडुलिपि चोरी हुई थी। हाल ही में भी ताला तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब कोई केस दर्ज नहीं कराया गया था। इस बार चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की साजिश घर के ही कर्मचारियों ने रची।

ये भी पढ़ें  चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर टूटा था दिल, मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में किया IPL करियर का बेस्ट प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link