Uttar Pradesh

अस्थि विसर्जन करने अमेठी से आया था परिवार… गंगा में नहाते समय तीन लोग डूबे, मौत

 

रायबरेली, 25 मई 2025:

यूपी के रायबरेली जिले में गंगा किनारे डलमऊ घाट पर रविवार को एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अस्थि विसर्जन के लिए अमेठी जगदीश पुर से आये परिवार के तीन लोग नहाते समय गंगा में समा गए। गोताखोरों ने उनके शव निकाल लिए वहीं एक अन्य को डूबने से बचा लिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया। सीएम ने हादसे के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी एक परिवार के कई सदस्य व कुछ रिश्तेदार समेत नौ लोग रविवार को अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली आये थे। यहां डलमऊ पहुंचे और सभी लोग शिवाला घाट के सामने गंगा किनारे जमा हो गए। अस्थि विसर्जन के बाद सभी लोग स्नान करने लगे। स्नान करते समय चंद्र कुमार कौशल (60), बाल चंद्र कौशल (42) और आर्या (17) अनजाने में गहरे पानी में चले गए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इन्हें डूबने का एहसास हुआ तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद रहे लोग दौड़े। इन्हें मदद मिल पाती, इससे पूर्व तीनों डूब गए। इनकी सांसे उखड़ीं फिर हमेशा के लिए थम गईं। पुलिस भी मौके पर आई और तत्काल गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई थोड़ी ही देर में तीनों की लाशें मिल गईं। इनके साथ आये अन्य लोग इस हादसे से सकते में रह गए। किसी तरह इस दर्दनाक मंजर की खबर अमेठी में घर वालों को दी गई। खबर पाते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : सीएम योगी ने बच्चों से मिलाया हाथ, दुलार के साथ दिया आशीर्वाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link