Uttar Pradesh

आधी रात छत पर चढ़ा तेंदुआ…सो रही महिला को खेत में खींच लाया, ले ली जान

बहराइच, 25 मई 2025:

यूपी के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में तेंदुए के खौफनाक हमले में महिला की जान चली गई। महिला अपनी बेटी के साथ छत पर सो रही रात दो बजे तेंदुए महिला को गर्दन से दबोचा और नीचे खेत में ले आया चीखें सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक तेंदुए की घातक हमलों ने उसकी जान ले ली। इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है।

मां के साथ रही बेटी की चीखों से जाग उठा गांव

सुजौली रेंज मानव व वन्य जीव के बीच संघर्ष की घटनाएं पहले भी होती आईं हैं लेकिन पक्के मकान की छत पर चढ़कर तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं। यहां अयोध्यापुरवा गांव में जाकिर पत्नी जरीना बेटी नगमा और नगीना के साथ रहते हैं। जाकिर का कहना है कि बीती रात उमस अधिक होने के कारण जरीना बेटी नगमा के साथ छत पर सो गई। रात लगभग दो बजे के समय बेटी नगमा की चीख से नींद टूटी।

पहले पैर पकड़कर खींचा फिर दबोच ली गर्दन

बेटी नगमा के मुताबिक छत पर तेंदुआ चढ़ कर आ गया था इसका आभास तक नहीं हुआ। वो मां को पैर से पकड़कर खींचने लगा खींचतान में दोनों की नींद खुली। सफल न होने पर उसने जरीना की गर्दन अपने मजबूत जबड़े में दबोच ली और नीचे उतर कर खेत में चला गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकजुट होकर लाठियां लेकर दौड़े लेकिन तब तक तेंदुए ने खेत में जरीना को शिकार बनाने के लिए कई घातक वार किए। गर्दन चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों पर आए गहरे जख्मों और लगातार बहते खून से उसकी सांसे थम गईं वहीं ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख तेंदुआ जंगल मे गुम हो गया।

ग्रामीणों ने रखी सोलर लाइट लगाने की मांग

ग्रामीणों ने लाठी टार्च के सहारे शव को खेत से खोज निकाला। सुबह पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों ने रात में अंधेरा होने की वजह से सोलर लाइट लगवाने की मांग रखी। टीम सतर्कता बरतने की हिदायत देकर वापस लौट आई। हालांकि निगरानी बढ़ाने की बात कही गई लेकिन ग्रामीण हमलों को अपनी किस्मत मान बैठे हैं।

ये भी पढ़ें  राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला : सपाई राज था गुंडागर्दी का दौर, एक-एक जातीय हिंसा की याद दिलाऊंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link