Uttar Pradesh

वीडियो कॉल पर बात करते-करते पति से हुई बहस, गुस्से में महिला ने लगा ली फांसी, पास ही सोता रहा 3 साल का मासूम

गोरखपुर, 25 मई 2025

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात करते समय कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला का पति फिलहाल सऊदी अरब में काम कर रहा है। पुलिन ने मामले में बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में हुई।

मृतक महिला की पहचान बिहार के सीवान की रहने वाली खुशी के रूप में हुई है। उसने चार साल पहले बांसगांव के पुराना गोला के नदीम अंसारी से शादी की थी। अंतर-धार्मिक विवाह के कारण यह जोड़ा पिपरौली में अपने तीन साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

सर्किल ऑफिसर रत्नेश्वर सिंह ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना में कार्यरत नदीम हाल ही में घर आया था, लेकिन 9 मई को फिर से चला गया। शुक्रवार की रात अपने बेटे आसिफ को सुलाने के बाद खुशी ने नदीम के साथ वीडियो कॉल शुरू की। कथित तौर पर उनके बीच बहस हुई और रात 10:59 बजे कॉल डिस्कनेक्ट हो गई।”

ये भी पढ़ें:

नदीम ने तुरंत एक पड़ोसी से संपर्क किया, जो खुशी के घर पहुंचा। एक अधिकारी ने बताया कि दरवाजा बंद पाकर पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो खुशी छत पर लगे हुक से लटकी हुई थी। उसके बाद पड़ोसी व्दारा तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। पूरी घटना के दौरान दम्पति का छोटा बच्चा अपनी मां के पास ही सोता रहा। सर्कल ऑफिसर ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्य़वाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  वेदांता के वारिस अग्निवेश अग्रवाल का निधन... हेल्थकेयर और माइनिंग सेक्टर में थे सक्रिय, पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link