Rajasthan

चोरी के शक में युवक को JCB से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 25 मई 2025

राजस्थान के जयपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना समाने आई है। यहां पर एक युवक को चोरी के शक में JCB से उल्टा बांधकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में पुलिस ने शनिवार को बताया कि सीमेंट चोरी के शक में ब्यावर जिले में एक युवक को रस्सी से उल्टा लटका दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

इस खौफनाक घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर घटना की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार को प्रदेश में हो रहे ऐसे अपराधों पर धेर लिया। वीडियो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 170 (संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

रायपुर पुलिस स्टेशन (ब्यावर) में तैनात सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर ने कहा कि वीडियो में आरोपी तेजपाल सिंह एक व्यक्ति पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पैर रस्सी से अर्थमूवर के बकेट लोडर से बंधे हुए थे। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तेजपाल ने डीजल और सीमेंट चोरी के संदेह में अपने ड्राइवर याकूब को प्रताड़ित किया था। तेजपाल एक फैक्ट्री चलाता है और उसने करीब ढाई महीने पहले ड्राइवर को सीमेंट से भरा एक डम्पर लेकर जयपुर भेजा था।”

ये भी पढ़ें:

एसएचओ ने बताया कि चालक ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “पीड़िता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement

इस घटना पर राज्य कांग्रेस ने सत्ता में बैठी भाजपा सरकार की निंदा की और खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार से पूछा कि राजस्थान में माफिया राज कब तक चलेगा? उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जनता पूछ रही है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से खेला जा रहा यह खौफनाक खेल कब बंद होगा?”

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा, “इसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। यह न केवल प्रशासन की विफलता है, बल्कि सरकार का असली आईना है।” उन्होंने कहा, “माफिया राज कब तक चलेगा? किसके कहने पर यह खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है? पुलिस प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? सत्ता में बैठे माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या सरकार में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का साहस है?”

 

ये भी पढ़ें  बीटेक में फर्जी एडमिशन का मास्टरमाइंड निकला लिपिक…लिस्ट फारवर्ड करते थे जिम्मेदार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link