CrimeUttar Pradesh

घर नहीं गए, वर्कशॉप में सो रहे थे…बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी व उसके दो बेटों की हत्या

जौनपुर, 26 मई 2025:

यूपी के जाैनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा बाईपास के निकट इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिक वर्क्स के मालिक व उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। तीनों लोग वर्कशॉप में ही सो रहे थे। पुलिस द्वारा आनन फानन शव पोस्टमार्टम को भेजे जाने से नाराज परिवार ने जमकर हंगामा किया। हत्या के बाद खोजबीन में सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब मिला। पुलिस को हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का शक है।

नेवादा बाईपास के निकट बना रखा था वर्कशॉप

जफराबाद थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करते थे। इसके लिए नेवादा बाईपास के निकट ही अपने नाम से एक प्रतिष्ठान भी खोल रखा था। यहां वर्कशॉप में दिन रात काम चलता था। पिता का सहयोग करने के लिए बेटे यादवीर (32) और गुड्डू (25) भी लगे रहते थे। बीती रात काम अधिक होने के कारण जब देर हो गई तो तीनों घर नहीं गए बल्कि वर्कशॉप में ही सो गए।

ये भी पढ़ें:

हथौड़े व रॉड से किया गया हमला

Advertisement

अक्सर ऐसा होने पर परिवार के लोग भी मुत्मइन थे कि सभी वर्कशॉप में होंगे। सुबह परिवार ने एक रिश्तेदार को सभी के लिए नाश्ता देकर वर्कशॉप के लिए भेज दिया। जब रिश्तेदार अंदर दाखिल हुआ तो खून से लथपथ तीनों की लाशें देखीं। वो चीखता हुआ बाहर आया। परिवार सूचना पाकर पहुंचता इससे पहले पुलिस आ गई और सनसनीखेज वारदात देख लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों की हालत देखकर लग रहा था कि हथौड़े व रॉड से वार किया गया।

डीवीआर गायब मिला, घटना में करीबी के शामिल होने का शक, परिजनों ने किया हंगामा

यहां आए परिवार ने लाशें न देख एतराज जताया और हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने बाईपास पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मना लिया। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने मौके का जायजा लिया है। इस दौरान खोजबीन में पता चला कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे और उनका डीवीआर अलमारी के अंदर रखा था। इस डीवीआर को अलमारी खोलकर हमलावर उठा ले गए। फिलहाल पुलिस को वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का शक है।

ये भी पढ़ें  "महाकुंभ में श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा पहुंचा, आगे गणपति, पीछे नागा संन्‍यासी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link