Uttar Pradesh

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

अनमोल शर्मा

मेरठ, 26 मई 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण मेरठ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया।

मेरठ के विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक अमित अग्रवाल और गुलाम मोहम्मद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम वीके सिंह ने सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, स्मार्ट क्लास संचालित करने वाले अध्यापकों और समर कैंप को प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और ड्रॉपआउट की समस्या न हो। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या के अनुसार पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती को भी जरूरी बताया।

पंचायत चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो नेता पहले भाजपा के खिलाफ बयान देते थे, वे आज विदेशों में जाकर भारत की छवि को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश का सम्मान सर्वोपरि है और जब देश सुरक्षित है, तभी हम सभी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें  कार से टकराकर बाइक में लगी आग...हादसे में चार दोस्तों समेत छह की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link