Uttar Pradesh

18 दिन बाद कोर्ट में पेश हुई फरार डॉक्टर….हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो मौतों पर मचा था हड़कंप

कानपुर,26 मई 2025:

यूपी के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान दो इंजीनियरों की मौत के मामले में फरार चल रही डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डॉ. अनुष्का 18 दिन से पुलिस की पकड़ से दूर थीं, जिनकी तलाश यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में की जा रही थी। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अनुष्का पर आरोप है कि उन्होंने इंजीनियर विनीत दुबे और मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। कुछ ही घंटों बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और 24 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। विनीत की पत्नी और मयंक की मां की शिकायतों के बाद पुलिस ने लापरवाही से मौत की FIR दर्ज की थी।

पुलिस जांच में अनुष्का के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की कवायद शुरू हुई, लेकिन वह फरार हो गई थीं। कोर्ट में सरेंडर के दौरान अनुष्का लगातार रोती रहीं और उनके पति उन्हें ढांढस बंधाते रहे। अब यह मामला कानूनी मोड़ पर है और 2 जून को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सस्पेंडेड सिटी मैजिस्ट्रेट सियासी मैदान में रखेंगे कदम! बोले... लोकतंत्र विफल, नए विकल्प की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button