Uttar Pradesh

“संभल हिंसा: मृतकों के परिजन का आरोप – ‘पुलिस ने सीधे गोली मारी, मेरा बच्चा मस्जिद से दूर था'”

संभल,25 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया। मृतकों में नोमान, बिलाल, नईम, कैफ और अयान शामिल हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने निशाना लगाकर गोली चलाई।नईम की मां ने कहा कि उनका बेटा मस्जिद से दूर खड़ा था, लेकिन पुलिस ने गोली मार दी। परिवार का दावा है कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं था। विवाद की जड़ शाही जामा मस्जिद का सर्वे है, जिसे अदालत के आदेश पर कराया जा रहा था। हिंदू पक्ष ने इसे एक प्राचीन मंदिर की जमीन बताया, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में तेंदुए का रहस्य : तीन दिन से न कैमरे में कैद, न नए पगचिह्न... लोगों में दहशत बरकरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link