CrimeUttar Pradesh

सो रही किशोरी को उठा ले गया युवक, रेप किया, कैमरे में कैद हुआ आरोपी

मयंक चावला

आगरा,18 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा जिले में थाना खेरागढ़ क्षेत्र में घर के बाहर भाई बहन के साथ सो रही किशोरी को एक युवक आधी रात को चुपचाप उठा के गया। गांव में एक धार्मिक स्थान के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया। सुबह पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस को जांच में सीसीटीवी में एक संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया है।

घर के बाहर भाई बहनों के साथ सो रही थी किशोरी

घटना खेरागढ़ के नगला उदैया गांव में गुरुवार की रात हुई। यहां किशोरी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। रात करीब एक बजे आरोपी युवक चुपके से घर पहुंचा और किशोरी को उठाकर गांव के बाहर ले गया, जहां उसने घिनौना कृत्य किया। आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर भाग निकला।

Advertisement

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

दहशतजदा बच्ची किसी तरह घर लौटी। उसकी हालत देख मां और परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार सुबह पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खून के निशान मिले हैं। डीसीपी अतुल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें आरोपी वारदात से पहले गांव की गलियों में घूमता और बच्ची को उठाकर गांव के बाहर की ओर ले जाता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें  मस्जिद के मलबे के नीचे निकला 20 फीट गहरा कुआं, ‘मंदिर’ के दावे से सहारनपुर में गरमाई सियासत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link