Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : नगर कोतवाली में सर्विस पिस्टल से चली गोली, दरोगा घायल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 29 मई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर की नगर कोतवाली में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां तैनात दरोगा जगदीश सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गोली की आवाज सुनते ही कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बताया ये जा रहा है कि दरोगा जगदीश सिंह अपनी ड्यूटी समाप्त कर आवश्यक कार्य से छुट्टी लेकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले अपनी सर्विस पिस्टल जमा कराने के लिए दीवान के पास पहुंचाया। कहा जा रहा है कि दीवान द्वारा पिस्टल की मैगजीन निकालते समय गलती से ट्रिगर दब गया और फायर हो गया। गोली दीवार से टकराकर सीधे दरोगा जगदीश सिंह के हिप में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।

Advertisement

इस मामले पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दरोगा जगदीश सिंह से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी के आगरा दौरे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, 10 सूत्रीय होमवर्क पूरा करने की दी सलाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link