Uttar Pradesh

कब्जा कर बैठे ठेले-गुमटियों पर गिरी गाज! अंबेडकर तिराहा से बस डिपो तक गरजा बुलडोज़र

आदित्य मिश्र

अमेठी,29 मई 2025:

बारिश के मौसम से पहले जलभराव की पुरानी समस्या से निपटने के लिए अमेठी प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत अमेठी, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मुख्य बाजार, बस डिपो, रजिस्ट्री कार्यालय, अंबेडकर तिराहा और अमेठी-सुल्तानपुर रोड पर जेसीबी से कार्रवाई की।

अभियान के तहत नालियों पर अवैध रूप से बनाई गई दर्जनों गुमटियों और ठेलों को हटाया गया, जिससे वर्षों से जमे अतिक्रमण को कड़ा संदेश मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम जल निकासी को सुचारु बनाए रखने और यातायात की समस्या को हल करने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:

हालांकि इस अचानक हुई कार्रवाई पर छोटे व्यापारियों ने नाराजगी जताई, उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें हटाना अनुचित है।
इस पर नगर पंचायत अमेठी के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार चेतावनी और नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन बार-बार हटाए जाने के बावजूद वे फिर से कब्जा कर लेते थे। ऐसे में अब सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया था।

Advertisement

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और अब किसी भी अवैध कब्जे को बख्शा नहीं जाएगा।बारिश से पहले की गई ये पहल नगर को साफ-सुथरा और जलभराव से मुक्त रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  इस बार समय से पहले केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने 1 जून की जगह 27 मई का दिया अपडेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link