Uttar Pradesh

लखनऊ : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की नई प्रबंध समिति का हुआ गठन

लखनऊ, 29 मई 2025:

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की लखनऊ शाखा के त्रैवार्षिक चुनाव बुधवार को ऐशबाग रामलीला सभागार में हुए। इसके लिए राज्य शाखा की ओर से नियुक्त चुनाव परिवेक्षक अरुण कुमार सिंह की देखरेख में आम सभा की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में प्रबंध समिति के लिए रिटायर्ड पीसीएस अफसर ओपी पाठक, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, नवीन गुप्ता, समीर मित्तल, जितेन्द्र सिंह चौहान, अरविन्द पाठक, अनुराग मिश्र, चारू मिश्रा, ऋतुराज रस्तोगी और गौरव महेश्वरी को चुना गया। इन नामों का प्रस्ताव भरत सिंह, कृपाशंकर मिश्र, आलोक, नफीस, मनीष शुक्ला, हर्षित जायसवाल, रोहित गुप्ता, सुनील शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव और विनय शुक्ला की ओर से लाया गया जिसे अन्य सदस्यों ने भी स्वीकृति दी।

इस दौरान जौनपुर के असित प्रताप सिंह सहित 198 सदस्य उपस्थित रहे। मालूम हो कि मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए काम करने वाले स्वैच्छिक संगठन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की लखनऊ शाखा की ओर से पिछले दिनों बलरामपुर अस्पताल के 29 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का कानपुर दौरा स्थगित, शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार कल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link