Uttar Pradesh

हमले के बाद कोमा में था घायल सिपाही, पांच दिन बाद दम तोड़ा, परिवार में मातम

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 30 मई 2025:

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में तैनात व स्थानीय
चौरीचौरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिपाही राज गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही पर गत 24 मई को हमला किया गया था। इलाज के दौरान वो कोमा में चला गया था। कोमा की हालत में ही उसमे दम तोड़ दिया।

सिद्धार्थनगर से छुट्टी पर आया था घर, रंजिश में।किया गया हमला

ये भी पढ़ें:

स्थानीय चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भौवापार केवटान टोला निवासी होमगार्ड छोटेलाल का बेटा राज गुप्ता
(30) सिद्धार्थनगर जिले में सिपाही के पद पर तैनात था। पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि वो छुट्टी पर घर आया था। गत 24 मई की रात नौ बजे खोराबार थानाक्षेत्र के जयपुर निवासी राजकुमार गुप्ता ने धोखे से उसके बेटे को बुलाया। इसके बाद अपने साथी अभिषेक गुप्ता, जोधपुर बजहा निवासी भोला यादव व सत्यवान यादव व अन्य के साथ हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। सिपाही राज गुप्ता को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोमा में चला गया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

हमले के तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी पुलिस

राज गुप्ता 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। सिपाही राज दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 9 माह की एक बच्ची भी है। पुलिस ने गुरुवार को रंजिश में जानलेवा हमला करने के आरोप में राज कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता व सत्यम ऊर्फ अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें  भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे, पंजाब पुलिस ने दिल्ली से 2 जासूस दबोचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link