CrimeUttar Pradesh

नाबालिक बच्चे संग कुकर्म…70 साल के बुजुर्ग की हरकत, पुलिस ने दबोचा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 2 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले में रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की नाबालिक बच्चे संग की जा रही शर्मनाक हरकत किसी ने कैमरे में कैद कर ली। वीडियो वायरल हुआ तो बच्चे की मां थाने पहुंच गई। पुलिस के केस दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 70 साल के रामसेवक ने एक बच्चे को बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया। एक बंद पड़ी गुमटी के बाहर ही उसने बच्चे से कुकर्म कराया। सामने अधूरे पड़े मकान की ओर से किसी ने इस हरकत का वीडियो बना लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बुजुर्ग पहचान लिया गया तो बाद में वीडियो में कैद हुए बच्चे की मां को भी मामले की भनक लगी।

ये भी पढ़ें:

उसने थाने जाकर रामसेवक की शर्मनाक हरकत की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने भी वीडियो देखा। मामले की पुष्टि होते ही एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने गांव जाकर रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सरदार पटेल की जयंती पर रायबरेली में गूंजा ‘एकता का नारा’ ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link