NationalUttar Pradesh

बसपा प्रमुख मायावती ने सांसद चंद्रशेखर पर साधा निशाना, दलितों को गुमराह करने का लगाया आरोप

लखनऊ, 5 जून 2025:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद का नाम लिए बिना उन पर
हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुछ अवसरवादी और स्वार्थी तत्व कांशीराम और उनके नाम का दुरुपयोग कर दलितों को गुमराह कर रहे हैं।

मायावती ने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता और विपक्ष में बैठी जातिवादी पार्टियां पर्दे के पीछे से “मैनेज” कर रही हैं। इनके जरिये नई पार्टियां व संगठन खड़े कर दलित समाज के वोटों को बांटने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये लोग सचमुच कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाना चाहते, तो वे बसपा से जुड़ते, न कि विरोधी पार्टियों के इशारे पर अलग संगठन बनाते।

EVM पर निशाना, बैलेट-पेपर से चुनाव कराने की मांग

ये भी पढ़ें:

बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि जातिवादी ताकतें ईवीएम में धांधली कर बसपा उम्मीदवारों को हराने का षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम के बजाय बैलेट-पेपर से चुनाव कराने की मांग अब विपक्षी दल भी कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के पूंजीपति अब अपनी संपत्ति विदेशों में निवेश कर रहे हैं, जिससे देश में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद बैलेट पेपर से चुनाव संभव है। मायावती ने देश की वर्तमान राजनीति पर भी चिंता जताई और कहा कि द्वेष, संकीर्णता और मुकदमेबाजी की राजनीति ने जनता को निराश किया है।

ये भी पढ़ें  चुनावी मोड में बीएसपी, मायावती ने कहा...मिशन 2007 की तर्ज पर मिशन 2027 को हकीकत में बदलें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link