Delhi

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच जारी

नई दिल्ली, 6 जून 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस अधिकारियों के बताया ति, यह धमकी भरी कॉल रात करीब 11 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 पर आई, जिसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के बीच तुरंत संपर्क किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक अज्ञात है, पर जिस फोन नंबर से कॉल आया वो सिम कार्ड गोरखपुर के व्यक्ति की आईडी पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर फिलहाल बंद है। कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस मामले को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में अवैध मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link