CrimeUttar Pradesh

आगरा : गला दबाकर जिम कर्मी को मारने का प्रयास, CCTV में कैद हुई वारदात

मयंक चावला

आगरा, 7 जून 2025:

यूपी के आगरा के जगदीशपुर क्षेत्र के अलकापुरी स्थित डायमंड जिम में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना में एक युवक ने जिम कर्मचारी रोहन पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम जब रोहन जिम खोलने पहुंचा, तो जिम के बाहर एक युवक और युवती खड़े थे। रोहन ने युवक से खड़े होने को लेकर सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर जब रोहन ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, तो युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया।

उस युवक ने रोहन को जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित रोहन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की पहचान में जुट गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एक-दूसरे से जुदा हुए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, तलाक पर वकील ने की पुष्टि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link