Uttar Pradesh
ताजमहल परिसर बना तालाब: बरसात का पानी भरा

आगरा, 13 सितंबर 2024
लगातार हो रही बरसात के कारण विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर में भी पानी पानी हो गया।
ताजमहल परिसर में बना गार्डन जलमग्न हो गया और देश विदेश से आने वाले हज़ारों पर्यटकों को निराशा का भी सामना करना पड़ा।
आगरा में पिछले कुछ घंटों से लगातार हो रही बारिश के बाद ताजमहल का गार्डन तालाब बन गया और जलभराव का वीडियो वायरल हो गया था।
ताजमहल का रखरखाव देखने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पार्कों मैं भरे पानी को निकालने का काम कर रहा है।









