Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में बदमाशों का दुस्साहस : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूटे

लखीमपुर खीरी, 22 जुलाई 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात हुई। इस घटना बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चार लाख रुपये लूट लिए। केंद्र संचालक रुपये लेकर अकेले ही बाइक से जा रहा था।

घटना धौरहरा क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा के पास हुई, जहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमित कुमार को रोका। बदमाशों ने उसे धमकाकर बैग छीन लिया, जिसमें चार लाख रुपये थे। पढुआ क्षेत्र के मुन्नूपुरवा निवासी अमित कुमार इंडियन बैंक की धौरहरा ब्रांच के पहड़ियापुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से विस्तृत जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  UP में सिपाहियों की नई फौज मैदान में : योगी का सख्त संदेश... अपराधियों पर वार, जनता से व्यवहार नरम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link