Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर जुटे कांग्रेसी… प्रदर्शन कर वोट चोर के नारे लगाये, पुलिस से झड़प

मयंक चावला

आगरा, 18 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के निवास पर कांग्रेसियों ने जोरदार दर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के कारण आवास पर पुलिस अलर्ट मोड पर थी। कांग्रेसी पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए चुनाव आयुक्त के घर के पास तक पहुंच गए। इस दौरान वोट चोर के नारे गूंजते रहे और तख्तियां लहरातीं रहीं। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की तीखी नोक झोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने कहा कि उन्हें रोककर ज्ञापन लेकर वापस भेज दिया गया।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आवास थाना हरीपर्वत क्षेत्र की गांधीनगर कालोनी में है। यहां सोमवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। कार्यकर्ता आयुक्त का नाम लेकर वोट चोर आगरा छोड़” जैसे नारे लगाते रहे और नारे लिखे तख्तियां लहराते रहे। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के आवास पर लगी नेम प्लेट बदलने की कोशिश भी की तभी पुलिस से कांग्रेसियों की तीखी नोक झोंक हो गई।

कांग्रेस के आगरा महानगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। एक-एक पते पर दर्जनों फर्जी वोटर बनाए गए हैं और संविधान को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में देशवासियों और राहुल गांधी से माफी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस उन्हें पद से हटाने की लड़ाई की तेज करेगी। इस प्रदर्शन को लेकर एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि पुलिस पहले से अलर्ट थी, कुछ लोग आए थे उनका ज्ञापन लेकर वापस भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'VIP तरीके से कराएंगे बाबा के दर्शन' – कहकर श्रद्धालुओं को ठगते थे नकली पंडे, हुए गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link