Uttar Pradesh

गोरखपुर : भंडारे में पहुंचे महंत राजू दास ने की मोदी-योगी सरकार की सराहना, राहुल गांधी पर साधा निशाना

गोरखपुर, 10 मई 2025:

ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार (बड़ा मंगल) पर आयोजित भंडारे में गोरखपुर पहुंचे हनुमानगढ़ी, अयोध्या के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि गोरखनाथ पीठ सदैव सनातन धर्म के प्रति समर्पित रही है। इस मौके पर उन्होंने मोदी और योगी सरकार की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

महंत राजू दास ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस समय देश की स्थिति बेहद खराब थी। देश में दंगे हो रहे थे लेकिन जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो दंगे करने वाले लोगों की पोल खुल गई।

 

ये भी पढ़ें:

महंत ने कोरोना संकट का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब भारत को पीपी किट के लिए चीन पर निर्भर होना पड़ता था, लेकिन अब “मेक इन इंडिया” के तहत भारत न केवल आत्मनिर्भर हो गया है, बल्कि विदेशों को मिसाइलें भी भेज रहा है।

Advertisement

महंत राजू दास ने राहुल गांधी की विदेशों में दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी भारत को गिराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। एक ओर वे संविधान की बात करते हैं और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हैं।”

महंत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जितने सरकारी संस्थानों का अपमान कर सकते हैं, उन्होंने किया है। उनका विदेशों से लेकर भारत के हर कोने में अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे विपक्ष के नेता से देश को कोई लाभ नहीं होने वाला है। भारत ऐसे नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज में गंगा-यमुना उफनाई : दारागंज श्मशान घाट डूबा, सड़क पर जल रहीं चिताएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link