Uttar Pradesh

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफनाई : दारागंज श्मशान घाट डूबा, सड़क पर जल रहीं चिताएं

अमित मिश्र

प्रयागराज, 17 जुलाई 2025:

प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि के चलते बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है। दारागंज स्थित श्मशान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। ऐसे में शवों का अंतिम संस्कार सड़कों पर किया जा रहा है। अंतिम विदाई के इस दृश्य ने शहरवासियों को झकझोर दिया है।

बाढ़ का पानी संगम क्षेत्र समेत निचले इलाकों में भर चुका है। दारागंज घाट जाने वाली सड़क पर लकड़ियां रखकर वहीं शवों का दाह-संस्कार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को मजबूरी में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। नदी किनारे के गांवों की स्थिति भी गंभीर है। हजारों लोग प्रभावित हैं। कछारी इलाकों से पलायन शुरू हो गया है। खेतों और खलिहानों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें  "DM की जनसुनवाई में फर्जी डिप्टी SP, पलभर में खुली पोल"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link