PoliticsUttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य का सरकार पर तीखा हमला, बोले – “गूंगी बहरी सरकार से कोई उम्मीद नहीं”

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 11 जून 2025:

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सुल्तानपुर के अखंडनगर स्थित मरुई किशुनदासपुर गांव पहुंचकर अधिवक्ता महेंद्र मौर्य के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से उन्हें एक आवेदन पत्र मिला है। उन्होंने कहा, “इस गूंगी बहरी सरकार से कोई खास उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी मैं परिवार की बात सरकार तक जरूर पहुंचाऊंगा।”

मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 और 51 में धर्म, जाति, वर्ग, लिंग के आधार पर भेदभाव की मनाही है। 1947 के बाद धार्मिक स्थलों की जो स्थिति है, वही बनी रहनी चाहिए, अन्यथा भाईचारा टूटेगा और हिंसा बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार निष्क्रिय बनी है। मणिपुर हिंसा को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन साल से नरसंहार हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री को वहां जाने की फुर्सत नहीं मिली, जो बेहद शर्मनाक है। मौर्य ने कहा कि यह सब बीजेपी के लिए आने वाले दिनों में महंगा साबित होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने की कचरे से बने ईको पार्क की सैर... गोरखपुर को दी 1055 करोड़ की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link