CrimeUttar Pradesh

खेतों से चुराते थे पंपसेट, पर्यटक से की चेन स्नेचिंग…पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश

मयंक चावला

आगरा, 12 जून 2025:

यूपी के आगरा जिले की फतेहपुर सिकरी और थाना ताजगंज में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा गई। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक को भागने की कोशिश में पकड़ लिया गया। पुलिस दर्ज मुकदमों में इनकी तलाश कर रही थी।

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने गांवों में किसानों के खेतों में लगातार पंपसेट चोरी होने से सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उधेड़ा नहर पुल के पास वाहन चेकिंग में ऑल्टो कार को रोकने का इशारा किया। कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में केशव के पैर में गोली लग गई। केशव को अस्पताल में भर्ती कराया है। केशव के पास से पंप सेट के पार्ट्स, तमंचा और ऑल्टो कार बरामद की है। पुलिस उसके पकड़े गए साथी से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

वहीं थाना ताजगंज व पर्यटन पुलिस ने घड़ी देवरी के पास वाहन चेकिंग में बाइक सवार संदिग्ध युवक को भागने पर उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश विक्की कुशवाहा निवासी खेरिया है। फरीदाबाद के पर्यटक के साथ 28 मई को चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने लूटी गई चेन व तमंचा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें  UP विधानसभा में पर्यटन पर घमासान : मंत्री बोले... 12 सर्किट, 110 परियोजनाएं, 1700 करोड़ से ज्यादा निवेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link