Jharkhand

मछली पकड़ने के विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर 2 किमी दूर फेंका, रेलवे ट्रैक पर मिला धड़

सरायकेला, 12 जून 2025

एक छोटे सा मछली पकड़ने का विवाद आखिर इतने खौफनाक हत्याकांड में बदल जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल बीते दिनों झारखंड के सरायकेला जिले में हुए इस दर्दनाक हत्याकांड जिसमें एक 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी, उसे आखिरकार पुलिस ने सुलक्षा लिया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एक किशोर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले में एक 60 वर्षीय महिला का गांव के जलाशय में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने हत्या को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के सिर को काटकर दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तीन जून को जिले के कंदरा थाना अंतर्गत भालुकपहाड़ी और भदुआगोरा गांवों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का धड़ पड़ा मिला था।

ये भी पढ़ें:

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और विभाग के तकनीकी सेल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़ित मैनू माझियान और उनके बीच महिलाओं के नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जलाशय से मछली पकड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। लुनायत ने कहा कि उन्होंने महिला पर हमला किया और उसकी मौत हो गई।

Advertisement

एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल से सिर बरामद कर लिया, जबकि अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एक पहाड़ी की चोटी से बरामद की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें  कनेक्टिविटी और रोजगार से पर्यटन तक... साल 2026 बनेगा उत्तराखंड के विकास का टर्निंग प्वाइंट, जानिए धामी सरकार का रोडमैप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link