Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने फिर उठाया महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों का मुद्दा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ, 16 जून 2025:

सपा के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पहले महाकुंभ में 37 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा था लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने सच्चाई छिपाने का काम किया ताकि पीड़ित परिवारों को मुआवजा न देना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकार धार्मिक आयोजन जैसे पवित्र अवसर पर झूठ बोल सकती है, वह किसी भी विषय में झूठ बोल सकती है। ऐसे में वोटर लिस्ट को लेकर भी जनता को सतर्क रहना होगा।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जनगणना (सेंसस) होने वाली है। लोगों को सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आंकड़ों को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर बेरोजगारी फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने पढ़े-लिखे नौजवानों को बेरोजगार बना दिया है। यह पार्टी केवल झूठ बोलती है और नफरत फैलाती है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में बिजली सस्ती नहीं होगी, तब तक कोई नया उद्योग यहां नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि सोने का दाम एक लाख रुपये से ऊपर चला गया है। गरीब अपनी बेटी की शादी तक नहीं कर पा रहा। क्या यही भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास’ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : चुनावी मोड में मायावती, सपा-कांग्रेस पर किया हमला, अपने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link