Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : चालक को आई झपकी तो बेकाबू हुई बोलेरो… दो लोगों की मौत, दो गंभीर

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 7 जून 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पैरौं सरैया गांव के पास हुआ, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बोलेरो सवार 29 वर्षीय अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें:

गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक शुभम ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 50 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद और 16 वर्षीय रवि अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के रहने वाले सभी लोग सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे।

Advertisement

धनपतगंज थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना पाया गया है, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें  फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद का हिस्सा तोड़ा गया, प्रशासन और मस्जिद कमेटी आमने-सामने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link