Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में बिजली संकट पर सपा का हल्ला बोल, विधायक के बयान पर गरजे अनूप संडा

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 19 जून 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी बुधवार को सड़कों पर उतर आई। 14 घंटे तक बिजली की भारी कटौती और स्थानीय विधायक के “गर्मी सहने की आदत डालो” वाले बयान से गुस्साए सपाइयों ने बस स्टॉप से कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मैनुअल पंखे और पंपलेट लेकर सरकार और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। पंपलेट पर लिखा था, “हम बोलेंगे नहीं, बल्कि गर्मी सहने की आदत डालेंगे”, जो विधायक के हालिया बयान पर सीधा तंज था।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा, “अगर जनता की आवाज उठाना साजिश है, तो हां, मैंने साजिश की है।” उन्होंने कहा कि विधायक जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं, जबकि आम लोग बिजली संकट से बेहाल हैं। संडा ने शहर की सड़कों की दुर्दशा, गोलाघाट–कटका मार्ग पर असमान चौड़ीकरण और नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर भी जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें:

सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती पर ठोस कदम उठाने की मांग की। संडा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यह डबल इंजन की सरकार है, शायद एक इंजन धीमा और दूसरा बेकाबू है।”
सुल्तानपुर में बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता में आक्रोश है, और समाजवादी पार्टी इसे बड़ा आंदोलन बनाने की तैयारी में है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पीएम आवास योजना : दो लाख लाभार्थियों के खाते में योगी ने भेजे 2000 करोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link