Uttar Pradesh

यूपी में मानसून की एंट्री, जिलों में जल्द गरज-चमक के बीच होगी बारिश

लखनऊ, 19 जून 2025:

यूपी में मानसून दाखिल हो चुका है। जल्द पूरे प्रदेश में बारिश को उमस भरी गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विभाग ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में दाखिल हो चुका है। इसके असर से सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी में बुधवार को बारिश का आगाज भी हो चुका है। पूर्वी-दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला जल्द ही पूरे यूपी में देखने को मिलेगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। 19 व 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें:

बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गोरखपुर, संतकबीरनगर व आसपास के क्षेत्र

Advertisement

इन जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

ये भी पढ़ें  क्या मैं इस कुर्सी के योग्य हूं? विधानसभा में भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- करूंगा आत्ममंथन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link