Maharashtra

महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क दुर्घटना, कार और पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत

पुणे, 19 जून 2025

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुए इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई वहीं दो बच्चों समेत चार अन्य घायल हो गए। जानकारी अनुसार यह हादसा जेजुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, किर्लोस्कर कंपनी के पास श्रीराम ढाबा के सामने शाम लगभग 6:45 बजे हुआ।

हादसे में पुणे पुलिस ने बताया कि, श्रीराम ढाबा के मालिक सोमनाथ वायसे डिलीवरी पिकअप वाहन से रेफ्रिजरेटर उतार रहे थे, तभी पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज गति से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रीराम ढाबा के मालिक सोमनाथ वायसे डिलीवरी पिकअप वाहन से रेफ्रिजरेटर उतार रहे थे, तभी पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज गति से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात पुरुष और एक महिला शामिल हैं।मृत व्यक्तियों की पहचान सोमनाथ रामचन्द्र वायसे, रामू संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजित अशोक जाधव, किरण भरत राऊत निवासी पवारवाड़ी, अश्विनी संतोष, अक्षय राऊत और एक अज्ञात पुरुष के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेजुरी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें जेजुरी के शांताई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जेजुरी पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण और अज्ञात पीड़ित की पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर थी। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बुधवार को बताया, “पुणे जिले के जेजुरी मोरगांव रोड पर सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : मां ने ड्रग्स के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सोसायटी पार्किंग में खड़ी गाडियों में आग लगा दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link