Uttar Pradesh

ड्राइवर सीट के पीछे बना रखा था गुप्त केबिन! मिर्ज़ापुर में पकड़ाया गांजा से भरा कंटेनर ट्रक

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर,19 जून 2025:

मिर्ज़ापुर जिले की सरहद एक बार फिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों का केंद्र बनी, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹1.5 करोड़ मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है। लालगंज थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक कंटेनर ट्रक (NL 01 Q 7128) से 4 क्विंटल 24.700 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों चंद्रमणि नायक और जोगेंद्र नायक को गिरफ्तार किया, जो उड़ीसा के गंजम जिले के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने ट्रक की ड्राइवर सीट के पीछे प्लाईवुड से केबिन बनाकर गांजा छिपाया था। वे इसे प्रयागराज ले जा रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिए गए। थाना लालगंज में एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया, जबकि ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : राम मंदिर के प्रथम तल पर मई में होगी राम दरबार की स्थापना, बैठक में हुए ये निर्णय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link