Uttar Pradesh

कब्ज़ा हटाने पहुंचे अधिकारियों के साथ की थी हाथापाई! अब वहां चला बुलडोजर और टूटी अवैध दीवारें

आदित्य मिश्र

अमेठी, 20 जून 2025:

यूपी के अमेठी के गौरीगंज के माधवपुर वार्ड नंबर 13 में दो दिन पहले हुए हमले के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। शुक्रवार को एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम ने बंजर जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जब बुधवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों पर दबंगों ने हमला कर दिया था। हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए थे, जिसके बाद अधिकारी मौके से जान बचाकर भागे। इस मामले में लेखपालों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई मैराथन मीटिंग के बाद आज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी उदयभान सिंह द्वारा कब्जाई गई बंजर भूमि पर चल रहा निर्माण गिरा दिया। बताया गया कि उदयभान और उसका परिवार बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर चुके हैं और अब प्रशासन सभी मामलों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

Advertisement

एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि दो बार नगर पालिका द्वारा नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए सख्त कदम उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें  तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर... 36 अवैध मकान ध्वस्त, नोटिस पर भी नहीं छोड़ा कब्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link