NationalUttar Pradesh

एसयूवी में पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर, महाकुंभ से अयोध्या जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

सुल्तानपुर, 25 फरवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से रामलला के दर्शन करने जा रहे कार सवार तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। कूरेभार क्षेत्र में हुए इस हादसे के शिकार हुए लोग बिहार मोतिहारी क्षेत्र के हैं। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार क्षेत्र में हुआ हादसा

सड़क हादसा सोमवार की देर रात कूरेभार थाना क्षेत्र में एक एसयूवी की टक्कर ट्रक से हो गई। हुआ यूं कि मोतिहारी बिहार में रहने वाले सात लोग एक एसयूवी पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे। यहां संगम में डुबकी लगाने के बाद तय हुआ कि मंगलवार को अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन करने हैं। इसी मकसद से सभी लोग अयोध्या की ओर चल दिये। रात के वक्त इनकी एसयूवी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार इलाके से गुजर रही थी तभी ड्राइव कर रहे अशोक चौबे को अचानक ब्रेक मारना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

मृतक मोतिहारी बिहार के निवासी, दो महिलाएं भी शामिल

Advertisement

उनके ब्रेक मारते ही पीछे से आ रही ट्रक ने एसयूवी में ठोकर मार दी। ये ठोकर इतनी तेज थी कि एसयूवी का पिछला हिस्सा अंदर की ओर घुस गया। इस ठोकर की चपेट में आये घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने शशिबाला, रीता देवी और सत्येंद्र पांडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं किरन देवी,रविन्द्र और रितेश का इलाज चल रहा है। पीछे से मारी गई ठोकर में अशोक चौबे सुरक्षित बच गए।

ये भी पढ़ें  इटावा में शिवपाल यादव बोले... अफसर परेशान करें तो नाम नोट कर लें, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link