Uttar Pradesh

इटावा में शिवपाल यादव बोले… अफसर परेशान करें तो नाम नोट कर लें, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

अशरफ अंसारी

इटावा, 14 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जनपद के सैफई क्षेत्र में सोमवार को आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और 2027 में पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अधिकारी परेशान कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के नाम नोट कर लें ताकि भविष्य में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

शिवपाल यादव ने कहा कि सपा गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की पार्टी है। भाजपा की सरकार में आम जनता परेशान हो चुकी है। अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता 2027 में सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, उदयभान सिंह, रामनरेश यादव, आशीष राजपूत सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में बनेगा देश का पहला गोरखा युद्ध संग्रहालय, कल सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link