Uttar Pradesh

लखनऊ : शहीद पथ पर फिर दौड़ेंगे छोटे कॉमर्शियल वाहन, दिन में 11 से शाम 5 बजे तक अनुमति

लखनऊ, 7 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर अब छोटे कॉमर्शियल वाहनों को दिन में छह घंटे चलने की अनुमति मिल गई है। यातायात पुलिस द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार ये वाहन अब सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शहीद पथ पर आवाजाही कर सकेंगे।

लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक करीब दो साल पहले एक गंभीर सड़क हादसे के बाद शहीद पथ पर सभी प्रकार के कॉमर्शियल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हाल के महीनों में व्यापारियों की ओर से छोटे कॉमर्शियल वाहनों जैसे पिकअप और डाला को चलाने की अनुमति की मांग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

व्यापारियों का कहना था कि इन वाहनों पर प्रतिबंध के चलते उन्हें न केवल माल ढुलाई में कठिनाई हो रही है, बल्कि इससे उनके व्यवसाय की लागत भी बढ़ गई है। कारोबारी हितों और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, सुबह और शाम के व्यस्ततम घंटों पीक ऑवर्स में इन वाहनों की आवाजाही पर अब भी रोक जारी रहेगी।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय समय का पालन करें और नियमों के अनुसार ही शहीद पथ पर वाहन संचालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ये भी पढ़ें  राधा मोहन दास बोले...भाजपा दूर करेगी वक्फ कानून पर पैदा की गई गलतफहमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link