Uttar Pradesh

मोहर्रम जुलूस:फिलिस्तीन के झंडे वाली टीशर्ट पहने दिखे किशोर व युवक… पुलिस जांच में जुटी

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 7 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर में फिलिस्तीन के झंडे वाली टीशर्ट बाजार में खपाई जा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा मोहर्रम के जुलूस में देखने को मिला। इसमें कई बच्चे व युवक इस टीशर्ट को पहने दिखे। लोगों ने खबर पुलिस को दी। पुलिस इनसे टीशर्ट के निर्माता व कारोबारियों की जानकारी कर रही है।

मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी क्षेत्र का है। यहां मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। ताजियों के साथ बड़े बड़े ढोल बजाते हुए लोग चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान चौराहे पर सब लोग रुके तो इसमें शामिल कई युवक व किशोर फिलिस्तीन के झंडे वाले स्टिकर लगी टीशर्ट पहने दिखे। इसे आपत्तिजनक मानते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस मौके पर आई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियातन कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है कि उनके पास ये टीशर्ट कैसे आई। इसे कहां तैयार किया गया और इस पर स्टिकर लगाने के पीछे मकसद क्या है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, 19 साल पुराना केस फिर से खुलेगा!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link