PoliticsUttar Pradesh

जनता दर्शन: कई जिलों से पहुंचे फरियादी…सीएम ने दिया शिकायतों के निस्तारण का भरोसा

लखनऊ, 23 जून 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी स्थित सरकारी आवास पर जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कई जिलों से आए बुजुर्ग व महिलाओं से प्रार्थना पत्र लेकर सीएम ने उन्हें शिकायत निस्तारण का भरोसा दिया।

जनता दर्शन के दौरान सीएम हर फरियादी के पास पहुंचे, समस्या सुनी व उनका प्रार्थना पत्र लेकर उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार विगत 8 वर्ष से इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है। जनता दर्शन में चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, कब्जा, पुलिस व राजस्व विभाग से जुड़े तमाम मामले आए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों संग आए बच्चों को दुलारा उनसे बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें स्नेह से चॉकलेट दिए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  ‘ग्रेवयार्ड’ से ‘टेंपल इकोनॉमी’ तक : 9 साल में बदली UP की तस्वीर, आस्था बनी विकास का इंजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link