Uttar Pradesh

गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव में सोमवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं झुलस गईं।

यह हादसा उस समय हुई जब फुलवरिया निवासी उस्मान (50) और तीन महिलाएं धान की रोपाई के लिए खेत गईं थीं। उसी दौरान अचानक बिजली गिर गई, जिससे उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। वह सिलाई का कार्य करते थे। घटना के समय खेत की मेड़ की छटाई कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

हादसे में सुनीता देवी (35) पत्नी धनश्याम, अमला देवी (50) पत्नी दिनेश और सोनी (18) पुत्री दिनेश झुलस गईं।
सुनीता को चौरीचौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमला देवी और सोनी को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : अवैध कब्जों पर एक्शन, 4 हफ्तों में कब्जामुक्त कराई 160 करोड़ की सरकारी जमीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link