PoliticsUttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर साधा निशाना, कहा…अंतर्विरोध से जूझ रही पार्टी

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 23 जून 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का वाराणसी जाते समय जोश भरा स्वागत किया गया। उन्होंने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और पार्टी कार्यालय में पौधा रोपकर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान सपा पर हमला करते हुए उन्होंने भाजपा में जल्द प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने का इशारा किया।

मीडिया से रूबरू होकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग एक उद्योग बन गया था। सपा से निकाले गए तीन बागी विधायकों के मुद्दे पर कहा कि यह विधायकों का निर्णय है। ये जरूर है कि समाजवादी पार्टी में अंतर्विरोध और मुद्दों को लेकर टकराव बना है। वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा शासन में परिवारवाद और वसूली का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश संगठन की स्थिति पर बोलते हुए चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 98 जिलों में से 70 जिलों में पार्टी संगठन तैयार है। सिद्धार्थनगर में मंडल चुनाव अभी बाकी हैं। वहीं 27 जिलों में राजनीतिक और सामाजिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया पर विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है। 1918 मंडलों में 17 सौ मंडल के चुनाव हो चुके है। प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश संगठन चुनाव के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें  प्यार या पागलपन; प्रेमिका ने बेवफाई का लिया बदला, प्रेमी की पत्नी पर जानलेवा हमला की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button